Priya Prakash Varrier ने आंख मारकर लोगों का दिल जीता, अब सिम्बा के सान्ग आंख मारे…! पर थिरक रही हैं

Priya Prakash Varrier ने आंख मारकर लोगों का दिल जीता,  अब सिम्बा के सान्ग आंख मारे…! पर थिरक रही हैं

सोशल मीडिया सेंसेशन से फिल्मस्टार बनीं प्रिया प्रकाश वारियर  ने एक बार फिर अपनी आंखों के इशारे पर लोगों को घायल करती नजर आ रही हैं. अपने पहले वीडियो में जहां प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर लोगों का दिल जीता वहीं अब उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में वह फिल्म ‘सिम्बा’ के सॉन्ग ‘आंख मारे…’ पर थिरकती दिख रही हैं..

 

प्रिया प्रकाश वारियर अकसर अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. ऐसे में सारा अली खान और रणवीर सिंह पर फिल्माए इस गाने पर डांस करते हुए प्रिया प्रकाश का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यह वीडयो खूब वायरल तो हो ही रहा है साथ ही लोग इसपर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि यह वीडियो मार्च का है जिसे शेयर करते हुए प्रिया ने कैप्शन में लिखा है, ‘लंदन में आंख मारे.’ इस कैप्शन से साफ हो रहा है कि यह वीडियो प्रिया की लंदन ट्रिप का है. इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग प्रिया के पहले वीडियो को याद करते हुए लिख रहे हैं कि यह गाना उनके लिए ही बना लगता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *