चंडीगढ़। पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन गुरशरण कौर रंधावा की तरफ से आज बोर्ड अधीन चल रहे आई.सी.डी.एस. ब्लॉकों के सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा मीटिंग की गई।
सेक्टर-35 स्थित अपने दफ़्तर में मीटिंग के दौरान राज्य के सरहदी जि़लों अमृतसर (हरसाछीना) और गुरदासपुर (डेरा बाबा नानक) के आई.सी.डी.एस. ब्लॉकों की कारगुज़ारी की समीक्षा करते हुए चेयरपर्सन ने सुपरवाईजऱों को आंगनबाड़ी केन्द्रों को बढिय़ा ढंग से चलाने बारे हिदायत की और केंद्र वार सूचना अलग से हर महीने भेजने के हुक्म दिए। इसी तरह ब्लॉक स्तर पर बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए चलाईं जा रही स्कीमों को बेहतर ढंग से लागू करने बारे ब्लॉक वार चर्चा की गई। रंधावा ने पांच ब्लॉकों के प्रशासकीय मामलों संबंधी बातचीत के दौरान कई मसलों का मौके पर ही निपटारा किया।
चेयरपर्सन ने काम-काज सुचारू ढंग से चलाने के सम्मुख सभी ब्लॉकों में सुपरवाईजऱों, आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों के खाली पड़े पदों को सरकार की हिदायतों के मुताबिक भरने की हिदायत की गई। उन्होंने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में सफऱ किराया आधा करने के फ़ैसले के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर बोर्ड के सचिव अभिषेक और अन्य अधिकारी और मुलाजि़म उपस्थित थे।
Leave a Reply