कहां है महंगाई महंगाई कही नहीं है आप बस ऐसे ही ढूंढो

राजनीति: संसद में जारी मानसून सत्र में विपक्ष लगातार महंगाई के मुद्दे को उठा रहा है। विपक्ष का कहना है कि मोदी के नेतृत्व में देश महंगाई की मार झेल रहा है और सरकार महंगाई पर लगाम कसने के लिये कोई भी संभव प्रयास नहीं कर रही है। वही अब विपक्ष के वार पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने कहा महंगाई है क्या मुझे तो नहीं दिखाई देती।

उन्होंने कबीर दास के एक दोहे के रूप में महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष पर पलटवार किया ओर कहा , महंगाई देखने ये चले थे, महंगाई कहीं मिली नहीं, लेकिन अगर अपने अंदर देखेंगे तो मिलेगा कि उन्हें अपने राज्यों में महंगाई पर चिंता करने की जरूरत है। केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए वह बोले की आकड़ो से नही गरीबो की थाली वस्तुओं से भरी है। वही वस्तुए जिनसे उनका पेट भर रहा है। यह सत्य है जो आपको हजम नही हो रहा है। आप लगातार यही कोशिश कर रहे हैं कि कही हमको महंगाई दिख जाए लेकिन अफसोस की बात यह है कि आपको कही भी महंगाई मिल ही नही रही है।
जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने आकड़ो का जिक्र करते हुए महंगाई का मुद्दा उठाया और सत्ताधारी दल भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, 71 प्रतिशत भारतीय पौष्टिक खाना जुटाने में असमर्थ और देश में 17 लाख लोग हर साल खराब खाना खाने की वजह से मर रहे हैं। साल 2015-16 और 2019-21 के दौरान बच्चों और महिलाओं में अनीमिया तेजी से बढ़ा है। देश में 67 प्रतिशत बच्चों में अनीमिया है और इसके सबसे ज्यादा मामले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *