[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर 27 सितम्बर/ विगत तीन दिनों से अतिवृष्टि के कारण गोमती नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गोमती नदी का जल स्तर खतरे के जल स्तर बिन्दु 84.735 मीटर से 2.835 मीटर नीचे तक पहुंच गया है।
तथा गोमती नदी का रूझान तेजी से जल स्तर में वृद्धि का है। सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीताकुण्ड जाकर गोमती नदी के बढ़ते जल स्तर का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
Leave a Reply