भारत जो आजादी का उत्सव मना रहा है। लोग स्वतंत्रता सेनानियों की सराहना कर रहे हैं। उनके संघर्ष की कथाएं हर ओर गाई जा रही है। वही इस बीच कर्नाटक सरकार द्वारा जारी एक विज्ञापन पर घमासान मचा हुआ है। कर्नाटक सरकार द्वारा जारी इस विज्ञापन का कांग्रेस पार्टी जमकर विरोध कर रही है।
कर्नाटक सरकार ने जो विज्ञापन दिया इसमे स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें है। इस विज्ञापन में महात्मा गांधी की तस्वीर से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह समेत तमाम नेताओं की तस्वीर है लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर विज्ञापन से गायब है। यह विज्ञापन 14 अगस्त को अखबारों में छपा और विवादों से घिर गया।
कांग्रेस ने इस विज्ञापन की निंदा की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस विज्ञापन की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा इस हरकत के बाद भी नेहरू को कोई नही मिटा सकता। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अपने पिता एसआर बोम्मई और उनके पहले राजनीतिक गुरु एमएन रॉय का अपमान किया है क्योंकि यह दोनो ही पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रशंशक रहे हैं। इस समय कर्नाटक के मुख्यमंत्री को अपनी नौकरी बचाने की फिक्र है।
इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने ट्वीट करते हुए कहा, भाजपा नेहरू को मिटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन नेहरू अमर है वह राष्ट्र निर्माता हैं उनको कोई भी नही मिटा सकता है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए कहा है कि शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, जब हम यह तर्क देते हैं कि देश से अंग्रेज चले गए हैं और अब गुलामी खत्म हो गई है तो इस तर्क को कर्नाटक के मुख्यमंत्री गलत साबित करते हैं।
रणदीप सिंह सुरजेवाला कहते हैं कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू को लेकर नफरत बढ़ती जा रही है। बोम्मई सरकार उनके अस्तित्व को नकारते हुए और अधिक नीचे झुक गई है। आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं और आजादी के 75 साल पर सामने आया यह विज्ञापन दर्शाता है कि वर्तमान सरकार की सोच कैसी है।
मोदी ने किया नेहरू का स्मरण:-
एक ओर कर्नाटक में नेहरू को नकारा जा रहा है स्वतंत्रता सेनानियों की लिस्ट से उनका नाम गायब किया जा रहा है। कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर तरह तरह के आरोप लग रहे हैं। वही आज लाल किले से अपना सम्बोधन शुरू करने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहर लाल नेहरू को देश निर्माता के तौर पर याद किया। लेकिन इससे पूर्व कई बार जवाहर लाल नेहरू ने अपने भाषण में नेहरू पर आक्रमण किया है।
Leave a Reply