रायबरेली। रायबरेली जिला पंचायत सदस्यों पर जानलेवा हमला और अपहरण की वारदातों के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के तीखे तेवरों के बाद जिले की पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने सदस्य राकेश अवस्थी पर जानलेवा हमले के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के पहले 14 मई को बछरावां टोल प्लाजा से लेकर जिला पंचायत के आज तक हिंसा की हुई घटनाओं में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें अलग-अलग जगहों से दबिश देकर पकड़ने का दावा किया जा रहा है लेकिन मुकदमे में नामजद एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।
आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष तो कल ज्ञापन देने गए भाजपाइयों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में भी देखे गए थे इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पर पहले से ही चला आ रहा सवालिया निशान और गहरा गया था।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में भूपेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह कृष्ण बहादुर सिंह केशव सिंह बबलू सिंह उर्फ श्याम बहादुर निर्भय प्रताप सिंह केशव सिंह बबलू सिंह उर्फ श्याम बहादुर निर्भय प्रताप सिंह शैलेंद्र सोनी एवं अरविंद सिंह शामिल है।
जिला पंचायत सदस्यों पर कातिलाना हम लोगों के अलग-अलग मामलों की खबर मिलने के बाद कांगेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने सारे कार्यक्रम बीच में छोड़कर 15 मई को रायबरेली आई थी। हमले के शिकार हुए कई सदस्यों ने उन्हें आपबीती सुनाई थी। हम लोग की बर्बरता सुनने के बाद ही प्रियंका गांधी ने तीखे तेवर अपनाए और साफ-साफ का कि सदस्यों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। निष्पक्ष कार्रवाई न करने वाले अफसरों को भी कानूनी कार्रवाई में घसीटा जाएगा इसी के बाद पुलिस आज हरकत में आई।
Leave a Reply