प्रयागराज के दुसौती गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार कर तीस हजार रुपये छीने

प्रयागराज के दुसौती गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार कर तीस हजार रुपये छीने

जनपद प्रयागराज के हंडिया कोतवाली क्षेत्र के दुसौती गांव स्थित देशी शराब की दुकान से शराब लेने के लिए गए युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद उससे 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। गोली लगने से युवक की हालत गंभीर थी उसे एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।

हंडिया कोतवाली क्षेत्र के हकीम पुर पट्टी गांव निवासी शेख बहादुर पुत्र भरत पटेल का आरोप है कि उसका छोटा भाई राधेश्याम पटेल अपने घर से दुसौती कस्बा स्थित शराब के ठेके पर गया था। शराब लेने के बाद वह लौट रहा था। जीटी रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और सिर पर गोली मार दी। इससे वह गिर गया और उसकी जेब में रखे 30 हजार रुपये निकाल कर बदमाश फरार हो गए।

वहां जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से लहुलूहान शेख बहादुर को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे शहर स्थित एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *