Cow Cabinet MP : गौधन संरक्षण के लिए शिवराज सरकार का फैसला, Cow Cabinet का होगा गठन

[object Promise]

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश सरकार ने गाय संरक्षण के लिए गो कैबिनेट के गठन का फैसला किया है। इसके अंतर्गत पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दिन में 12 बजे होगी, जिसका आयोजन गौ अभ्यारण सालरिया आगरा मालवा में किया जाएगा।

[object Promise]
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दिन में 12 बजे होगी जिसका आयोजन गौ अभ्यारण सालरिया आगरा मालवा में किया जाएगा।

सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रदेश में गौधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गो कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग, गो कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण सालरिया आगरा मालवा में होगी।’

6 विभागों को किया गया शामिल

गो कैबिनेट में 6 विभागों को शामिल किया गया है। गौधन संरक्षण को लेकर सभी विभाग सामूहिक रूप से फैसला लेंगे। पशुपालन विभाग गायों के प्रजनन और गौशालाओं की देख-रेख करता है, जबकि गृह विभाग रक्षा का काम करेगा। इसके अलावा वन विभाग भी गायों का संरक्षण करेगा। राज्य सरकार की इस घोषणा के बाद पहली कैबिनेट बैठक को लेकर सभी विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि पहली बैठक में शिवराज सरकार कुछ अहम और बड़े फैसले ले सकती है।

उपचुनाव में 19 सीटों पर भाजपा की जीत

राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों पर भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। कुल सीटों में से 19 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जबिक 9 सीटें कांग्रेस को मिली हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *