राहुल गांधी ने देश द्रोहियों के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है : मनोज तिवारी

[object Promise]
नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज अशोक विहार के सत्यवती कालेज के छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा है कि दिल्ली में बैठकर देश तोड़ने का षड्यंत्र देश के लिए चिन्ताजनक है।
सत्ता हासिल करने के लिए राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल ने देश की अखंडता को ही दांव पर लगा दिया है। दिल्ली के जेएनयू में देश के टुकड़े-टुकड़े कर देने की साजिश को समर्थन देने और दुनिया में अपनी फजीहत कराने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब खुलकर देशद्रोहियों के साथ खड़ी नजर आ रही है।
केजरीवाल जहां संवैधानिक ढांचे की बुनियाद को खोखला करने में लगे हुए हैं वहीं अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा 124-ए को समाप्त करने की घोषणा कर राहुल गांधी ने देशद्रोहियों के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *