ट्रेन के अंदर टॉयलेट का पानी चाय के डिब्बे में मिलाया जा रहा था , Video viral

[object Promise]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ट्रेन के अंदर का वीडियो देख आप भी हैरान रह जाएंगे. ट्रेन के शौचालय के पानी का इस्तेमाल कर चाय बनाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से फैल रहे वीडियो में एक वेंडर को चाय/कॉफी के डिब्बे के साथ ट्रेन के शौचालय से बाहर निकलते देखा जा रहा है, जिससे पता चलता है कि डिब्बों में शौचालय के भीतर से पानी मिलाया जा रहा था. ये वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने एक वेंडिंग कांट्रैक्टर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

ये घटना पिछले साल सिकंदरबाद रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस पर हुई. वीडियो सामने आने के बाद विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है. एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एम उमाशंकर कुमार ने विज्ञप्ति में कहा कि जांच के बाद सिकंदराबाद एवं काजीपेट के बीच के खंड पर काम करने वाले ट्रेन साइड वेंडिंग कांट्रैक्टर पी शिवप्रसाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. चिह्नित वेंडर शिवप्रसाद के अंतर्गत कार्यरत था. उन्होंने बताया कि शिवप्रसाद पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

ये वीडियो ट्विटर पर पुनीत त्यागी नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे कर्मचारी चाय के डिब्बे में टॉयलेट का पानी मिला रहे हैं. इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. लोग रेलवे मंत्री पियूष गोयल को टैग कर रहे हैं और रेलवे की हकीकत बता रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *