मंहगाई को लेकर कांग्रेसी नेता उतरे सड़क पर किया धरना प्रदर्शन

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। महंगाई का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता ही चला जा रहा है। गरीबों के लिए ये बात किसी बड़ी टेंशन से कम नहीं है। योगी राज में इसी महंगाई के स्तर को नीचे लाने के लिए कांग्रेसियों कांग्रेसी नेता राजू पंडित की अगुवाई में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
संशोधित यातायात नियमों को वापस लाने किसानों को आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने बिजली बिल कम करने और देश में बढ़ती महंगाई को आदि समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं कांग्रेस कार्यालय से लेकर फलमंडी होते हुए कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ता सड़क पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।राजू पंडित ने कहा कि लोकप्रिय सरकार वह होती है।

जो आम जनमानस के जीवन को सफलता प्रदान करें केंद्र सरकार के संशोधित यातायात नियमों को तुगलकी फरमान फरमान बताते हुए राजू पंडित ने कहा किभाजपा सरकार के जनविरोधी नीतिओ के खिलाफ आमजनता में गुस्सा सुलग रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है। इसका परिणाम है कि देश में डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है। देश में महंगाई के वजह से प्याज, लहसुन और टमाटर आदि के दाम इस कदर बढ़े है कि यह आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय मे कांग्रेस पार्टी ही बीजेपी को सही जबाब देगी।धरना प्रदर्शन में कुलवंत सिंह,केवल प्रसाद शुक्ल,हुसैन हैदर,मोहित गुप्ता,राजू ओझा,आशीष यादव,विकास यादव,रामसरन,आशीष,रवि तिवारी,रमाकान्त,भोला,नवनीत शर्मा,अंशुमान, हर्ष पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *