Yogi Govt Gift To Employees: केंद्र सरकार के बाद अब यूपी की राज्य सरकार भी राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसी कड़ी में मौजूदा कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते / महंगाई राहत (DA / DR) में बढ़ोतरी की प्रक्रिया वित्त विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीए / डीआर को कैबिनेट की मंजूरी के बाद 1 जुलाई से लागू किया जाएगा।
बता दें राज्य सरकार 4% डीए में बढ़ोतरी करेगी। इसका लाभ 12 लाख शिक्षकों / कर्मचारियों और 7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। कर्मचारियों को 1 जुलाई से लेकर सितंबर तक का एरियर भी दिया जाएगा। बता दें यूपी के कर्मचारियों को 42 प्रतिशत के हिसाब से डीए / डीआर का भुगतान हो रहा है। चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा।
पहला डीए हाइक हर साल 1 जनवरी से और दूसरा 1 जुलाई से लागू किया जाता है। सूत्रों का दावा है कि कर्मचारियों के बढ़े हुए डीए का भुगतान एरियर के साथ अक्टूबर महीने की सैलरी में कर दिया जाएगा। बता दें मोदी कैबिनेट ने बुधवार को 49 लाख कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स के लिए 4 फीसदी डीए / डीआर हाइक का ऐलान किया था।
Leave a Reply