इतिहास बनाने वाले कोहली की सफलता का राज स्टीव वॉ ने खोला

[object Promise]

ऑस्ट्रेलिया में जीतना कोहली के लिए होगा चुनौतीपूर्ण

वा ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में खेल के सभी प्रारूपों में उनका जीत का रिकार्ड काफी अच्छा है। विराट की अपनी टीम के लिए बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं। वह सभी प्रारूपों में नंबर एक बनना चाहता है जो आजकल मुश्किल है। कोहली और भारत की नजरें अब इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में जीत दर्ज करने पर टिकी हैं जो टेस्ट क्रिकेट में उसकी अगली दो बड़ी चुनौतियां हैं। भारत इंग्लैंड में अगस्त और सितंबर में पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलेगा जबकि 2018-19 की र्गिमयों में टीम को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया ही है प्रबल दावेदार

वा का हालांकि मानना है कि ऐसा करना आसान नहीं होगा और ऑस्ट्रेलिया में भारत की सफलता के लिए कोहली महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया प्रबल दावेदार होगा क्योंकि हमारा रिकार्ड इतना अच्छा है, जैसे भारत का भारत में। बेशक ऑस्ट्रेलिया में कोहली का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। पिछली बार उसने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया था।’’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *