Motorola के इस फ़ोन पर मिल रहा 11 हजार का डिस्काउंट-

डेस्क। दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने भारत में पिछले हफ्ते ही अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge 30 Pro को इंडियन मार्किट में उतारने के ऐलान किया था । इसी कड़ी में यह फ़ोन शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर बिक रहा है।

कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट स्नैप ड्रैगन 8 जनरेशन 1 मौजूद है। इसके साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन में ओएलईडी (OLED) डिस्प्ले के साथ 144 Hz का रिफ्रेश रेट भी उपलब्ध कराया है।

साथ ही मिल रहा बंपर डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 30 Pro को केवल 49,999 रुपए में बेचा जा रहा है, जबकि कंपनी के द्वारा इसकी तय की गई 55,999 रुपए है। Flipkart से इसको मंगवाने पर आप करीब 6,000 रुपए बचा सकते हैं। इसी के साथ SBI क्रेडिट कार्ड का उसे करने से आपको अतिरिक्त 5000 का डिस्काउंट भी मिलेगाम इस तरह आपको ये फ़ोन केवल 44,999 में मिलेगा और इसपर आप पूरे 11 हजार रुपए बचा सकेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *