रायबरेली जिला अस्पताल में करायी गयी घायलों के इलाज की व्यवस्था।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।। जिलाधिकारी प्रशान्त शर्मा ने तिलोई तहसील के ब्रम्हनी गांव में अतिवृष्टि से मकान गिरने की सूचना पर उपजिलाधिकारी तिलोई को दल-बल के साथ मौके पर भेजकर राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बचाव टीम की मदद से मलबे में दबे श्रीमती सरस्वती पत्नी रामबहादुर, श्री राजसिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह व श्री कमलाकर सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी ग्राम ब्रम्हनी तहसील तिलोई जनपद अमेठी तथा श्रीमती वीणा सिंह पत्नी श्री विजय सिंह, कु0 गौरी पुत्री श्री विजय सिंह निवासी ग्राम उमरा मऊ तहसील लालगंज जनपद रायबरेली को निकाला जिसमें श्रीमती सरस्वती, श्री राजसिंह व श्रीमती वीणा सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में गम्भीर रूप से घायल कु0 गौरी व कमलाकर सिंह को जिला अस्पताल रायबरेली पहुचाया गया।
जिलाधिकाारी ने दोंनो के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए देख -भाल की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी तिलोई को दी है, इसके अतिरिक्त घटना में मृतक श्रीमती सरस्वती, श्री राज सिंह व श्रीमती वीणा सिंह के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता देने के निर्देश उप जिलाधिकाारी तिलोई को देते हुए परिजनों को कोई परेशानी न हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
Leave a Reply