कवरेज कर रहे है पत्रकारों के साथ सिपाही ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार व गालीगलौज के साथ धक्कामुक्की की

[object Promise]

उन्नाव। जहाँ प्रदेश में योगी सरकार  जहाँ सुशांशन की बात करती है वही  जनपद के विकास भवन में आयोजित जिला  योजना समिति की बैठक में   पुरवा विद्यायक के गुर्गों ने समाज कल्याण अधिकारी को करीब आधे घण्टे तक लात घूसों से जमकर मारा पीटा । जानकारी के अनुसार जनपद में विकास भवन में  आयोजित   जिला  योजना समिति की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री रमा पति सांसद साक्षी महाराज  शास्त्री , सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश रावत, सफीपुर विधायक बम्बा लाल, पुरवा विधायक अनिल सिंह , जिलाधिकारी देवेन्द पांडेय, मुख्यविकासधिकारी  प्रेमरंजन सिंह  और अधिकारी मौजूद थे।

तभी आयोजित बैठक में  पुरवा विधायक अनिल सिंह और समाज कल्याणधिकारी  अलख निरंजन मिश्रा के बीच तू तू मैं मैं होने लगी। तभी पुरवा विधायक के साथ आये गुर्गो ने अवैध तरीके से विकास भवन में घुसकर अवैध असलहे लहराकर समाज कल्याण अधिकारी अलखनिरंजन मिश्रा को जमकर लात घूसों से जमकर मारा पीटा और समाज कल्याण अधिकारी को बाथरूम में बन्द कर दिया। तभी आयोजित बैठक में  मौजूद पत्रकारों घटना का वीडियो अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया तभी बैठक में मौजूद पुलिस के एक सिपाही ने पत्रकारों से जबर्दस्ती गालीगलौज के साथ धक्कामुक्की शुरू करते हुए बाहर  धकेलना शुरू कर दिया। तभी समस्त पत्रकार आक्रोशित हो गए और पत्रकारों के साथ दुर्व्यव्यवहार करने वाले सिपाही की निलंबन की मांग करने लगे।जिसके बाद जिलाधिकारी ने सिपाही के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आस्वासन दिया।
जब जनपद के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री से मारपीट के मामले के मामले में पत्रकारों ने बात करनी चाहिए तो उन्होंने ऐसे किसी भी मामला होने से इनकार कर दिया और पत्रकार के बार -बार प्रश्न करने पर  सवालो का जवाब देने से इंकार करते रहे।

विकास भवन में मारपीट के  सम्बन्ध  में जब  पुरवा विधायक अनिल सिंह से बात की तो उन्होंने  ऐसी किसी भी घटना होने  से इंकार किया। उन्होंने पत्रकारों से घटना से सम्बंधित वीडियो की मांग की। जबकी पत्रकारों का कहना था कि उनके पास घटना से सम्बंधित कई फुटेज मौजूद है।
विकास भवन में आयोजित बैठक में हुई मारपीट के सम्बंध में जिले के सासंद साक्षी महाराज भी पत्रकारों के सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *