ट्रेन से कट कर युवक की मौत

[object Promise]

By सत्यप्रकाश मद्धेसिया
महाराजगंज। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के रेलवे लाईन नंबर दो पर तेज रफ्तार से निकल रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की कट कर दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर पहुंची जीआरपी चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में ले लिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के बीच की मुख्य रेलवे लाईन नंबर दो पर शुक्रवार के अपराह्न लगभग 4 बजे नरकटियागंज से गोरखपुर की तरफ सीधे माल गाड़ी निकल रही थी, की अचानक प्लेटफार्म नंबर 2 के तरफ से 29 वर्षीय युवक दौड़ते हुए मालगाड़ी को पार करना चाहा, अचानक इंजन के आगे चपेट में आ गया, जिससे कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुँचे जीआरपी पड़रौना चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में ले लिया, मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड पर श्याम सवारे पुत्र जयकरन, लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मिपट्टी, जनपद-कुशीनगर दर्ज था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *