ओडिशा : महानदी पुल से नीचे गिरी बस, 12 लोगों की मौत

[object Promise]

कटक । ओडिशा में एक बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। कटक के जगतपुर में महानदी पुल पर जा रही एक यात्री बस अचानक पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए। जानकारी के मुताबिक ये प्राइवेट बस तिलचेर से कटक जा रही थी तभी अचानक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए 30 फुट नीचे आ गिरी। नदी में पानी नहीं था और सूखी जमीन पर गिरते हुए कई लोग बस के नीचे कुचल गए। चश्मदीदों के मुताबिक बस के सामने एक भैंस आ गई थी जिसके बाद ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए बस का नियंत्रण खो दिया।

हादसे की जानकारी मिलते हुए पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे भी दुख जताते हुए ओडिशा सरकार के एक मंत्री को घटनास्थल पर भेजकर घायलों की मदद का भरोसा दिया है। राज्य के डीजीपी आर पी शर्मा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज की भी घोषणा की है। उन्होंने पीडि़त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *