[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के हाटा कोतवाली के खागी मुंडेरा गांव में मंगलवार की देर शाम आटा चक्की के चलने दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
खागी मुंडेरा निवासी हरी पासवान मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की खरीद कर लाया। वह आटा चक्की को चला ही रहा था कि अचानक आटा चक्की में विस्फोट हेा गया। विस्फोट होने से निकले पत्थर के कणों से आसपास मौजूद अंकित शर्मा, पवन पासवान, पन्नेलाल, दिनेश पासवान व आटा चक्की मालिक हरी पासवन गंभीर रूप से घायल हो गये।
आसपास मौजूद लोगों ने इलाज के लिए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पहुंचाया, जहा अंकित की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
Leave a Reply