कोलंबो| श्री लंका में आजकल ईंधन की कमी को।लेकर बड़ा संकट आया है। इस संकट ने श्री लंका की आवाम को व्यथित कर रखा है। श्री लंका में ईंधन की कमी के चलते पेट्रोल पंप पर लोगो की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है। ईंधन के वितरण के लिए पेट्रोल पंप सेना के जवानों को तैनात किया गया है। इन जवानों को पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़ को देखकर तैनात किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक श्री लंका में इतना बड़ा आर्थिक संकट विदेशी विनिमय में हुई कमी के कारण हुआ है। इस कमी के चलते आवश्यक वस्तुओं की कीमत में बड़ा उछाल आया है। लोग ईंधन के लिए पेट्रोल पंप पर खड़े हैं। श्री लंका में लोगो को बिजली की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।
श्री लंका के ऊर्जा मंत्री गामिनी लोकुगे ने इस संदर्भ के कहा कि हमने पेट्रोल पंप पर सैन्य कर्मियों को तैनात किया है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना करना पड़े। क्योंकि यहां कि स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है लोग अपने व्यवसाय हेतु केन में भरकर ईंधन ला रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह यह निर्णय लेंगे की जल्द ही लोगो को सुचारु तरीके से ईंधन मुहैया करवाए जाने का तरीका अपनाया जा सके।
Leave a Reply