[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : हिन्दू युवा वाहिनी के नेत्तव मे मंगलवार को पडरौना नगर से सटे बाबा श्री सिद्दनाथ य़ानी सिधुआ मंदिर से होने वाली विशाल भगवा यात्रा रैली को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आ रहे है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए बाइक सवार हियुवा कार्यकर्ताओ ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवा यात्रा के आयोजन को सफल बनाने के लिए रबिवार को पदाधिकारियों ने सिघुआ मंदिर मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
भगवा यात्रा की तैयारियों में जुटे आयोजन समिति के प्रभारी नीरज सिंह बिट्टटू ने बताया कि इस भगवा रैली में करीब 250 बाइक चलेंगे जिसमें करीब 500 लोग सवार होंगे। पडरौना शहर से लेकर ग्रामिण इलाको में होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर आदि लगाने कार्य कार्य शुरु कर दिया है और हर चौराहे पर होर्डिंग्स नजर आएंगे। सभी बाइक सवार एक भगवा रंग के वस्त्र पहनेंगे। जिला पंचायत सदस्य जर्नाधन कुशवाहा ने कहा कि भगवा रैली में का रूट मार्च सिधुआ स्थान से होकर विभिन्न गांवो से होकर पडरौना शहर मे भी गुजरेगा।
यह भगवा यात्रा सिधुआ स्थान से होकर मठिया चौराहा, सेमरिया बाजार होते हुए कटनवार,बेलवा चुगीं,बावली चौक, तिलक चौक ,अंबे चौक ,सुबाष चौक ,गांधी चौक कठकुईया मोड के बाद पुन : सिधुआ स्थान पहुंचेगी जहां भगवा रैली का समापन होगा । हालाकी इस भगवा यात्रा को सफल बनाने के लिए हियुवा के पुर्व जिला मंत्री शैलेष मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओ से अभी से ही तैयारी मे करने मे लग गए है |
Leave a Reply