मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता बनाए रखने का दिया निर्देश

[object Promise]

गोरखपुर। मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करने के साथ ही उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। उन्होंने गड्ढामुक्त सड़कों हेतु प्रमुखता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिए। उन्होंने धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पिछले वर्ष से कम क्रय केन्द्र न खोले जायें। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त ने विकास भवन सभागार में आयोजित विकास कार्यक्रमों की मण्डलीय समीक्षा बैठक करते हुए दिए।

 

 

मंडलायुक्त ने मण्डलीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराएं और कार्य का लक्ष्य पूर्ण करने के साथ ही उसकी गुणवत्ता भी बेहतर हो। उन्होंने जिलाधिकारी एंव बेसिक शिक्षा के अधिकारियो को निर्देश दिया कि विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी कराया जाए तथा मिडडेमील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मुसहरों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्ड से आच्छादित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत संचालित परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

मण्डलायुक्त ने कहाकि कोटेदारों के द्वारा बिजली बिल जमा कराने के कार्य संबंधी प्रचार प्रसार भी कराया जाए। जिससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में सुगमता हो। यह भी कहाकि कोटे के दुकानों की चेकिंग की जाए, उठान व वितरण समय से हो तथा निर्धारित दर व मात्रा में उपभोक्ता को सामान उपलब्ध होने के साथ ही वितरण पारदर्शी होना चाहिए अगर कही गड़बड़ी पायी गयी तो संबंधित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मण्डलायुक्त ने गो संरक्षण की समीक्षा के दौरान कहा कि गोआश्रय स्थल पर चारे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित हो तथा पशु चिकित्सकों द्वारा निगरानी रखी जाये कि कोई भी पशु बीमार न होने पाये उसका समुचित इलाज हो।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेन्द्र पाण्डियन, देवरिया अमित किशोर, कुशीनगर डा अनिल कुमार सिंह, जनपदों के सीडीओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *