Rajnath Singh’s Statement On Reservation : भाजपा के स्टार प्रचारक, रक्षा मंत्री और प्रतिष्ठित लखनऊ सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में व्यस्त अभियान कार्यक्रम के साथ, राजनाथ सिंह देश भर में लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चुनाव प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरक्षण को लेकर बड़ा संदेश दिया. एक जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘विपक्ष सिर्फ झूठ फैला रहा हैं. हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, धर्म आधारित आरक्षण पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रचार कर रहा है और कह रहा है कि अगर हम सत्ता में आए तो धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे.’
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत नहीं देता, लेकिन जो लोग ये बातें कह रहे हैं उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया है. उन्होंने जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश की लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.
देखिए VIDEO
#WATCH लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है कि हम आएंगे तो धर्म के आधार पर आरक्षण करेंगे। संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण करने की इजाज़त नहीं देता है। धर्म के आधार पर अगर आरक्षण किया तो इन(कांग्रेस) लोगों ने किया…” pic.twitter.com/xfNdj6JhPy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2024

Leave a Reply