Uttarpradesh| उत्तरप्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की वापसी हुई है। तब से तर ओर बुल्डोजरबाबा के चर्चे हैं। हर कोई योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर से खौफ खाता दिखाई दे रहा है। गुंडे मवाली भय में है। वही कई विपक्षी दल योगी के बुलडोजर पर कटाक्ष कर रहे हैं। अब इस बीच पुपिल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष व जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा के नेताओं के बीच मुसलमान को प्रताड़ित करने, उनके घर छीनने की होड़ लगी हुई है।
महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट कर कहा, भाजपा जिस तरह से बदले की आग में झुलस कर भारत के संविधान पर बुलडोजर चला रही है। वह अब अल्पसंख्यक के घर पहुँच गया है। भाजपा नेता मुसलमान से सब छीनने में लगे हैं चाहे वह उनका घर हो , सम्मान हो या उनकी रोजी रोटी। बहुसंख्यक की यह चुप्पी बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने कश्मीरी पंडितों का जिक्र करते हुए कहा, कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर हम पर आरोप लगाए गए की हम मौन रहे। लेकिन आज बहुसंख्यक समाज की चुप्पी और भाजपा का भारत के मूल विचारों को खत्म करना बेहद चिंताजनक है।
Leave a Reply