सबसे कम बेरोजगार वाला राज्य बना छत्तीसगढ़

देश: विपक्ष बार बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरता रहता है। विपक्ष का दावा है कि मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। जबसे इनकी सरकार आई है युवाओं को न तो रोजगार मिल रहा है और न उनकी कहीं सुनवाई हो रही है। 
वही अब देश में बेरोजगारी की समस्या को लेकर सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (CMIE) ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे में खुलासा हुआ है कि बेरोजगारी के मामले में कौन सा राज्य अव्वल है और शहर की अपेक्षा बेरोजगारी के परिपेक्ष्य में गांव की क्या दशा है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शहर की तुलना में गांव में बेरोजगारी दर कम है। क्योंकि वर्तमान समय मे शहर में बेरोजगारी दर 8.96 फीसदी पहुंच गई है। जबकि गांव में बेरोजगारी दर 7.21 फीसदी है। 
वही अगर हम बात अक्टूबर महीने की करें तो इस महीने के बाद से बेरोजगारी दर में इजाफा हुआ है। वही छत्‍तीसगढ़, उत्‍तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक और मेघालय ऐसे राज्य हैं जहां बेरोजगारी दर काफी कम रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *