मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर मुझे कोई अफसोस नहीं

महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र की राजनीति में मची भगदड़ के बीच कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव ठाकरे ने इस्तीफे से पूर्व कहा कि वह संख्याबल के खेल को और नहीं खेल सकते जिसके चलते वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं विधानसभा परिषद के पद से इस्तीफा दे रहा हूँ वही मैं अपने समर्थकों से कहना चाहता हूं कि वह सड़क पर प्रदर्शन करने नहीं उतरेंगे। 

उद्धव ने घोषणा की उनके नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करने सम्बधि राज्यपाल के निर्देश पर रोक लगाने से उच्चतम न्यायालय से इनकार के कुछ मिनट बाद की है। शिवसेना के निर्णय के समर्थन में राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस समर्थन में है। ठाकरे ने आगे कहा, उन्हें अपना पद छोडने पर किसी प्रकार का कोई अफसोस नहीं है। 
वही शिवसेना के समर्थक बागी विधायकों के लौटने को लेकर कोई प्रदर्शन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा मुंबई में सुरक्षा बढाई गई है। कई शिव सैनिकों को हिरासत में लिया गया है। मंत्रीमंडल की आखिरी बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलकर सांभाजीनगर कर दिया है। इसका विरोध राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस ने नहीं किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *