#MeToo: बिग बी पर भड़कीं सपना भवनानी, कहा- जल्द सच्चाई आएगी सामने .

[object Promise]

नयी दिल्ली. सेलेब्रिटी हेअरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने मी टू मूवमेंट के मद्देनजर एक ट्विट किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि अमिताभ जो इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं, ये एक बड़ा ढोंग है. उन्होंने लिखा है यह सबसे बड़ा झूठ है. सर आपकी फिल्म पिंक रिलीज होकर जा चुकी है और आपकी एक्टिविस्ट इमेज भी जल्द चली जाएगी.

आपका सच जल्द सामने आएगा. आशा है आपका बेचैनी में नाखून चबाना काफी नहीं होगा.तनुश्री दत्ता ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर मी टू कैंपेन के तहत आवाज उठाई, तब से बॉलीवुड जगत में हंगामा मचा हुआ है. अब बिग बी यानी आमिताभ बच्चन पर इसकी आंच आती दिख रही है.

इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट और किया. इसमें उन्होंने लिखा कि मैंने उनकी कई कहानियां सुनी हैं, उम्मीद करती हूं कि वे महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करेंगी.बता दें कि तनुश्री दत्ता के बाद कई महिलाएं भी खुलकर सामने आ चुकी हैं. दो दिन पहले ही कोरियोग्राफर फराह खान के भाई फिल्ममेकर साजिद खान का भी नाम सामने आया है.

फिल्ममेकर साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय ने साजिद खान पर एक इंटरव्यू के दौरान सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए. करिश्मा ने ट्वीट करके भी इस बारे में अपनी बात सामने रखी है. इसके बाद एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने भी साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. इनके अलावा एक्ट्रेस रैचल वाइट ने भी साजिद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *