उ0प्र0 पुलिस को दुनिया के आधूनिकतम पुलिस बल के रूप में स्थापित किया जायेगा-मुख्यमंत्री

[object Promise]

मुख्यमंत्री ने किया पुलिस प्रशिक्षण विद्यायलय का उद्घाटन/लोकार्पण

पुलिस का व्यवहार पब्लिक फ्रैंडली हो-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर।।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुलतानपुर के बहुप्रतीक्षित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन/लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्रथम बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का प्रथम ध्येय है भयमुक्त वातावरण श्रजित करना एवं प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करना। इस उद्देश्य पर चलते हुए पुलिस को वर्तमान परिवेश के अनुसार दक्ष करने हेतु ऐसे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों की आवश्यकता महसूस की गयी और प्रदेश में 9 प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना की गयी, जिसमें हजारों की संख्या में प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण केन्द्रों की उपयोगिता को देखते हुए इस जनपद में प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया गया। इसके साथ ही ऐसा ही प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन/लोकार्पण शीघ्र ही जनपद जालौन(उरई) में होने जा रहा है। उन्होंने पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि हाल ही में प्रयागराज में सम्पन्न हुए कुम्भ, सामान्य लोक सभा निर्वाचन-2019 तथा काशी में सम्पन्न हुए आप्रवासी सम्मेलन में, जिसमें हजारों की संख्या में आप्रवासियों ने भाग लिया था, जिसमें पुलिस एवं प्रशासन की अहम भूमिका रही। कहीं से भी किसी प्रकार की पुलिस सम्बन्धी शिकायत नहीं प्राप्त हुई। उन्होंने पुलिस को वैसा ही व्यवहार सामान्य जीवन में लाने हेतु प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार पब्लिक फ्रैंडली होना चाहिये, कोई भी पीड़ित यदि उनके पास आता है, तो उसकी बात प्रेम पूर्वक सुनें तथा उसकी समस्या का समाधान ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि ईमानदार पुलिस के बच्चे ऊंचे-ऊंचे पदों पर आसीन हो जाते हैं वहीं अनैतिक रूप से धनार्जन करने वालों के बच्चे जेल में देखे गये। इसलिये सदैव ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिये। उन्होंने हिदायत भी दी कि वर्तमान सरकार में पुलिस भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं हो रहा है और न ही होने दिया जायेगा। पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। यदि किसी की भी संलिप्तता इसमें पायी जाती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *