फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सपना के चाहने वाले उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और डांस वीडियो आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. सपना के डांस वीडियो केवल सोशल मीडिया पर ही वायरल नहीं होते रहते बल्कि यूट्यूब पर भी काफी पसंद किए जाते हैं. उनके डांस वीडियो हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं. इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है. वीडियो में सपना फेमस हरियाणवी सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस करती नजर आ रही हैं.
ये गाना सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हरियाणवी सॉन्ग में से एक है. ये गाना आपको किसी न किसी पार्टी में जरूर सुनने में मिल जाएगा. सपना ने अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया है. सपना के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर 14 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. कमेंट कर लोग डांसिंग क्वीन के एक्सप्रेशन और डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सपना डांस परफॉर्मेंस के दौरान सफेद सूट पहने नजर आ रही हैं. इस लुक में देसी क्वीन बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सपना के इस डांस वीडियो को सनम वीडियो यूट्यूब चैनल द्वारा 25 मई 2019 को अपलोड किया गया है. सपना के इस लाइव स्टेज शो को भारी संख्या में लोग देखते नजर आ रहे हैं. डांस परफॉर्मेंस के दौरान सपना की एनर्जी देखने लायक है.
सपना वीडियो में देसी अंदाज में डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं. सपना एक बार फिर अपने शानदार डांस से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही हैं. इस सुपरहिट हरियाणवी गाने को को डीसी मदाना ने गाया है. जबकि इसके बोल वीर दहिया ने लिखे हैं. इस दिनों सपना के लाइव शो तो आयोजित नहीं हो रहे हैं लेकिन उनके थ्रोबैक डांस वीडियो यूट्यूब पर छाए हुए हैं.
Leave a Reply