RAJASTHAN: नाबालिग की सिकराय में गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों रोष

[object Promise]

जयपुर। दौसा जिले के सिकराय उपखंड मुख्यालय पर सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात सिकराय पुलिस चौकी के पास हुई है। कस्बे में 16 वर्षीय दिलीप कुंडेरा घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान तीन बदमाश गाड़ी से आए और दिलीप के सीने में गोली मार दी। इसके बाद घटना से फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायल दिलीप को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच कस्बे में वारदात की सूचना आग की तरह फैलने से बड़ीसंख्या में लाेग अस्पताल में एकत्रित हो गए। तनाव को देख्रते हुए मेहंदीपुर बालाजी, मानपुर और सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दौसा से भी अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया।

पुलिस ने आरोपियों की बाइक, हेलमेट और रिवाल्वर बरामद कर ली है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *