वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए उठाया जा रहा है राम मंदिर का मुद्दा

राजनीति– बीते दिन अमित शाह ने राम मंदिर बन कर तैयार होने की तारीख की घोषणा करते हुए कहा अगले बरस 1 जनवरी को राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उनकी इस घोषणा के बाद विपक्ष लगातार उनको सवालों के कटघरे में उतार रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, क्या वह मंदिर के पुजारी हैं जो राम मंदिर कब बनेगा इसकी तारीख घोषित कर रहे हैं।
वहीं अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने भाजपा और अमित शाह को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा, राम मंदिर को लेकर इस तरह के बयान इसलिए आने आरम्भ हो गए हैं क्योंकि वह लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाना चाह रहे हैं।
वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करते हुए बोले- इस यात्रा ने विपक्ष को एकसाथ खड़ा किया है। वहीं अगर राम मंदिर निर्माण की घोषणा मंदिर के पुजारी ने की ओर होती तो यह खुशी की बात थी। लेकिन वह( अमित शाह) जी पुजारी की जिम्मेदारी उठा रहे हैं इससे साफ है कि वह लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दो से हटाना चाह रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *