राहुल ने कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कहा- ‘एक बब्‍बर शेर खो दिया’

राहुल ने कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कहा- ‘एक बब्‍बर शेर खो दिया’

नई दिल्ली । कांग्रेस के प्रवक्ता और नेता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। निधन होने की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। त्यागी के निधन पर कांग्रेसी नेताओँ ने अपनी शोक संवेदन प्रकट की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके अपनी संवेदना जताई है।
पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘कांग्रेस ने आज अपना एक बब्‍बर शेर खो दिया।’ उन्‍होंने लिखा कि ‘राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे।’ कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका ने त्‍यागी की पत्‍नी से फोन पर बात कर संवेदनाएं जाहिर कीं।प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, “हमेशा मदद करते थे, जिंदादिल थे और राजनीति और इतिहास पर रोचक नजरिया रखते थे। उनके साथ हर बातचीत बेहद शानदार रहती थी। राजीव त्‍यागी, आप बहुत जल्‍दी चले गए।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *