पुलिस के कडे पहरे के बीच संम्पन्न होगा मिश्रौली का डोल मेला

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जनपद के अतिसंवेदनशील मिश्रौली डोल मेला 24अगस्त को आज पड़ रहा हैं।इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद है। क्षेत्र के 17 गांवों से आने वाले डोल व भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही। सुरक्षा के लिए 12 थानाध्यक्ष, 27 एसआइ,दो महिला थानाध्यक्ष, 45 एसएसआइ,350कांस्टेबल, 19 महिला कांस्टेबल,दो प्लाटून पीएसी,एक कंपनी एसएसबी के जवान क्यूआरटी के जवान एक टीएसआइ, पांच कांस्टेबल, एक टीजी, फायर सर्विस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। दो न्याय पंचायतों के दर्जनों सफाईकर्मियों ने गांव की नालियों, सड़कों व मेला स्थल की सफाई की तो बाईपास मार्ग को जेसीबी से ठीक कराया गया।

चौकी इंचार्ज रमेश पुरी, प्रधान प्रतिनिधि समीउल्लाह अंसारी व धर्मेन्द्र जायसवाल व उनके गांव के सचिव सफाई व्यवस्था पर नजर रखे रहे। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा गांवों में ढीले तारों को ठीक किया गया। देर शाम तक मिश्रौली, विश्रामपट्टी, आधार छपरा, दलबहादुर छपरा, पटेरा मंगलपुर आदि गांवों का जायजा भी प्रशासन ने लिया। उन्होंने लोगों से त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है, खलल डालने का कोई प्रयास करेगा तो सख्ती से निपटा जाएगा।

इस मौके पर कोतवाल मिथिलेश राय मिश्रौली चौकी प्रभारी रमेश पुरी उप निरीक्षकों में राकेश यादव जैदी आलोक यादव राम सिंह यादव विमल मनीष के अलावे भारी तादात में फोर्स ने फ्लैग मार्च किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *