आजमगढ़ में इतना धुआंधार वोट पड़ने जा रहा है कि भाजपा के लोग धुआं-धुआं हो जाएंगे

UttarPradesh| उत्तरप्रदेश में जारी सियासी रण अंतिम चरण की ओर प्रस्तावित हो चुका है। पक्ष विपक्ष दोनो ही जनता को अपने खेमे में करने की जोहोजद में लगे हुए हैं। वाराणसी में सभी दलों का जोरदार प्रचार देंखने को मिला है। वही मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा एक दूसरे पर अपने शब्दिक नागफांस छोड़ रहे हैं और अपने प्रतिद्वंद्वी को मूर्छित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
अब इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भाजपा पर करारा वार किया है। समाजवादी की ओर से हुए ट्वीट में कहा गया है कि गर्मी निकालने वालों की गर्मी निकाल दी जनता ने छह चरणों में। सातवें चरण में जनता इनको सात समुदंर पार भेज देगी। जहां इनके मित्र गए हैं-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़। इस ट्वीट में साफ इंगित है कि सपा कह रही है कि यूपी में उनकी सरकार बनेगी ओर भाजपा अबकी बार हार रही है। 

 

बता दें यह ट्वीट आजमगढ़ में चल रही सपा की रैली से है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इस बार आजमगढ़ में इतना धुआंधार वोट पड़ने जा रहा है कि भाजपा के लोग धुआं-धुआं हो जाएंगे और यूपी में सपा का ध्वज लहराएगा। 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *