क्या आप गाड़ी लेने की सोच रहें हैं? Mahindra लॉन्च करने जा रही तीन Electric Cars-

डेस्कईंधन से अब इलेक्ट्रिक कार्स का नया दौर आता दिखाई दे रहा है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने भी इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक कार्स मार्किट में उतारने का फैसला ले लिया है। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार Mahindra की New Electric Cars जल्द ही भारतीय मार्किट को अपना बनाने वालीं हैं।

जानकारी के अनुसार महिंद्रा अपनी कई बेस्ट सेलिंग कार्स का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। इन गाड़ियों की कीमत का अंदाजा अभी लगा पाना मुश्किल है पर दूसरी कम्पनीज को टक्कर देने के लिए महिंद्रा को फायदे से समझौता करना पड़ सकता है।कंपनी बहुत जल्द अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करेगा हालांकि तारीख की कोई औपचारिक सूचना नहीं है।

बता दें कि कंपनी ने अपनी जल्द लॉन्च होने वाली इन तीनों इलेक्ट्रिक कारों का एक टीजर लॉन्च कर के इसकी जानकारी साझा की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra इन तीनों इलेक्ट्रिक कारों को बॉर्न प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है; जो केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल को तैयार करने के लिए समर्पित है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *