कौशाम्बी l सिराथू ब्लाक के ग्राम पंचायत गम्भीरा पूरब के कोटेदार पूरन बहादुर मौर्य द्वारा अक्टूबर का राशन नही बाटा गया लोगो को सितंबर माह मे ही मना कर दिया गया था कि अगले महीने राशन लेने मत आना तथा कुछ लोगो से सितंबर महीने मे ही अक्टूबर माह के वितरण रजिस्टर मे भी हस्ताक्षर करा लिया गया था और राशन के लिए मना कर दिया गया था।
लोगो को राशन न मिलने की वजह देवी मा थी। देवी मा के नाम पर पूरे महीने का राशन हजम कर लिया गया । नादिन का पुरवा मजरा गम्भीरा पूरब के लोगो ने दिखाया कि राशन कार्ड की जगह कापी मे राशन चढाया जा रहा है तथा चार तथा पांच युनिट मे सिर्फ पांच किलो गेंहू मिलता हैलोगो द्वारा यह भी जानकारी मिली कि प्रधान पुत्र व प्रधान का भतीजा दोनो मिल कर कोटा चला रहे है प्रधान के भतीजे के नाम कोटा जिसे प्रधान पुत्र अपने मकान मे ही राशन का आवंटन कराता है जिससे प्रधान व कोटेदार की मिली भगत सामने आ रही है
Leave a Reply