डेस्क। यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर अब सियासी दाव पेचों की कठपुतली बनते नज़र आ रहें है। उनके नाम पर सियासत जोरो से फरमान चढ़ रही है। इसी कड़ी में उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने कई खुलासे किए हैं। इस दौर की बातचीत के बाद से ही भाजपा कांग्रेस पर हमलावर होती नजर आ रही है।
जानकारी के मताबिक, राणा कपूर ने ईडी की पूछताछ में कहा कि 2010 में उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 करोड़ रुपये की एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग खरीदने के लिए ‘मजबूर’ किया गया।
इसी कड़ी में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि चीटफंड के घोटाले वाले लोग ममता बनर्जी की पेंटिंग को तीन करोड़ में खरीदते थे और बैंक वाले यूपीए की सरकार में कांग्रेस के लोगों की पेटिंग करोड़ो रूपये में खरीदते थे। उन्होंने आगे कहा कि इस पर ममता जी और सोनिया जी को प्रकाश डालना चाहिए।”
अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि “ये कोई पहली बार नहीं है जब पार्टी (कांग्रेस) और परिवार पर इस तरह के कई गंभीर आरोप लगे हैं। कुछ लोग तो बेल पर भी है। जमीन की बात हो, परमिशन देने की बात, फायदा पहुंचाने की बात हो, सिर्फ और सिर्फ कमाने और देश को बेचने का काम था।”
Leave a Reply