खागा फ़तेहपुर l नगर के सत्यम टाकीज के पास ट्रक से कुचलकर एक 38 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई । वहीं उसकी 17 वर्षीय पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई । जिस पर राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए घायल युवती को इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया । चालक को ट्रक समेत मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गाँव काही निवासी अवधेश द्विवेदी अपनी 38 वर्षीय पत्नी विमला देवी व 17 वर्षीय पुत्री सोनी देवी के साथ अपनी निजी बाइक में सवार होकर निजी कार्य वश शहर आये थे ।
जहाँ से लौटते वक्त जैसे ही बाइक सवार किशनपुर रोड स्थित ओवर ब्रिज के पास पहुँचे उनकी बाइक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मारते हुए निकल गई । फलस्वरूप तीनो बाइक सवार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े तभी महिला ट्रक की चपेट में आ गई । जिससे कुचलकर महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वहीँ पिता पुत्री को मामूली चोटें आईं । जिस पर राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीक के हरदो अस्पताल में भर्ती करवाया ।
वहीं आकस्मिक घटित घटना से काल के गाल में समाई मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया । नाते रिश्तेदार जिन्हें ढाँढस बंधाते रहे । मृतका अपने पीछे दो अविवाहित पुत्री व एक पुत्र एवम पति को रोते बिलखते छोड़ गई । ट्रक चालक को मय ट्रक मौके से गिरफ्तार कर लिया मामले के बावत कोतवाली प्रभारी सुरेश चन्द्र ओह्महरे ने बताया कि ट्रक को चालक समेत मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है । घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है मृतका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है । जैसे ही परिजन आ जाते हैं उनकी दी हुई तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ सुसंगत धारा में मुकद्दमा दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया जाएगा ।
Leave a Reply