गोंडा, देर रात झिलाही स्टेश्न से गुजर रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस की चौथी बोगी का पहिया लाल हो गया। झिलाही प्वाइंट से इसकी सूचना मनकापुर को दी गई। यहां ट्रेन को रोक दिया गया। बोगी में सवार यात्रियों को दूसरे डिब्बे में शिफ्ट किया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर मनकापुर ने बताया कि रात में 1.52 बजे डिब्बे का पहिया लाल होने की सूचना मिली।
इस पर ट्रेन को तत्काल मनकापुर स्टेशन पर रोक दिया गया। आग की सूचना से यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद जंक्शन से मौके पर टीम गई। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन से बोगी को अलग कर दिया गया। इसमें सवार 87 यात्रियों को दूसरे डिब्बे में शिफ्ट कर दिया गया। ट्रेन को सुबह सवा छह बजे रवाना किया गया। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
यत्रियों को हुई परेशानी
Leave a Reply