जेएनयू में हमला करने वाले नकाबपोशों को दिल्ली पुलिस ने पहचाना

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्रों पर हमला करने वाले नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कुछ नकाबपोश हमलावरों को पहचान लिया है। बताया जा रहा है कि वे यूपी के थे।

आपको बताते जाए कि रविवार रात को जेएनयू में नकाबपोश हमलावरों ने छात्रों पर हमला किया था। इसमें जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए थे।

रविवार रात जेएनयू में हुई हिंसा मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस जेएनयू कैंपस में लाठी-डंडे चलाने वालों और सर्वर रूम में तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया है। ऐसे में विपक्ष लगातार दिल्ली पुलिस पर निशाना लगा रहे हैं।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *