नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।एयर क्वालिटी इंडेक्स ने मंदिर मार्ग इलाके में 700 के पार दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली में ऑड-इवन का आज आखिरी दिन है। लेकिन स्कीम को आगे बढ़ाए जाने के लगातार आसार दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया जा सकता है ऑड-इवन।
दिल्ली में आज प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। द्वारका, पूसा रोड, सत्यवती कॉलेज, पंजाबी बाग में यह 700 तक पहुंच चुका है।
वहीं गुड़गांव में कुछ जगह पीएम 2.5 का स्तर 800 पार है। दिल्ली में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। अभी तक सुबह और शाम के समय लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही थी, लेकिन अब दिन के समय भी तापमान में कमी आने लगी है।
गुरुवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान गिरकर 26.4 डिग्री के स्तर पहुंचा। इस हफ्ते तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आने की संभावना है।
Leave a Reply