जानें केसीआर की जनसभा पर क्या बोले नीतीश कुमार

राजनीति– तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की खम्मम में आयोजित जनसभा इस समय सुर्खियों में है। क्योंकि इस जनसभा में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विपक्ष के कई नेता भी शामिल हुए। 
लेकिन इस बैठक के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निमंत्रण नहीं मिला। जो चर्चा का विषय बन गया। नीतीश कुमार ने इस पर अपना बयान देते हुए कहा, यदि मुझे निमंत्रण मिलता तो भी मैं नहीं जा पाता। राजस्व का काम अधिक है। 
मैं उसे नहीं छोड़ सकता। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, यदि सभी गैर एनडीए दल साथ आते हैं तो इसका फायदा 2024 के चुनाव में होगा। अभी जो बैठक हुई। मैं उसके बारे में नहीं जानता। मैं अपनी काफी व्यस्त हूँ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *