पाकिस्तानी पुलिस का POK में कहर, प्रदर्शनकारियों पर मुजफ्फराबाद में लाठीचार्ज, दो की मौत, कई घायल

[object Promise]

मुजफ्फराबाद। अपनी खस्ता हालत को छिपाने वाले पाकिस्तान की अब पोल खुल गई है। पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में कई राजनीतिक पार्टियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि अलग-अलद दलों द्वारा यहा रैली बुलाई गई थी। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में मंगलवार को ऑल इंडिपेंडेंट पार्टीज अलायंस (एआईपीए) के बैनर तले कई राजनीतिक दलों ने एक जनसभा का आयोजन किया था। इसी दौरान वहां प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गए।

घटना से जुड़े विडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के बाद रैली स्थल पर भगदड़ मच गई। लोग अपन जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। वहीं कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर राजनीतिक दलों का विरोध करने में जुटे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *