पाकिस्तान, पुलवामा, आतंकवाद और कोरोना… पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

[object Promise]

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से उनकों श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस, पाकिस्तान, पुलवामा से लेकर अतंकवाद और कट्टरता का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आज के माहौल में दुनिया के सभी देशों को, सभी सरकारों को, सभी पंथों को, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बहुत ज्यादा जरूरत है।

[object Promise]
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वारियर्स के सम्मान में 130 करोड़ देशवासियों ने एक होकर जो जज्बा दिखाया एकता का जो संदेश दिया उसने 8 महीने से हमें इस संकट से लड़ने जूझने और विजयपथ पर आगे बढ़ने की ताकत दी है।

1- पीएम मोदी ने पुलवामा हमले पर हुई राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था, तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे, वो हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे। देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए। देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी।

 

3- बिते दिनों पाकिस्तानी सांसद द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन पर किए गए खुलासे पर पीएम मोदी ने कहा कि जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं, पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति, इसका उदाहरण है।

4- पीएम ने कहा कि आतंकी पीड़ा को भारत भली-भांति जानता है। भारत ने आतंकवाद को हमेशा अपनी एकता से, अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से जवाब दिया है। आज पूरे विश्व को भी एकजुट होकर हर उस ताकत को हराना है जो आतंकवाद के साथ है, आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है।

5- प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ दुनियां को एकजुट होने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में दुनिया के सभी देशों, सरकारों, सभी पंथों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बहुत ज्यादा जरूरत है। शांति-भाईचारा और परस्पर आदर का भाव ही मानवता की सच्ची पहचान है। हिंसा से कभी भी किसी का कल्याण नहीं हो सकता।

6- पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की भूमि पर नजर गड़ाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत हमारे वीर जवानों में है। आज भारत सीमाओं पर सैकड़ों किलोमीटर लंबी सड़कें बना रहा है, दर्जनों ब्रिज, अनेक सुरंगें बना रहा है। अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए आज का भारत पूरी तरह तैयार है।

7- राम मंदिर पर पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ के पुनर्निर्माण से सरदार पटेल ने भारत के सांस्कृतिक गौरव को लौटाने का जो यज्ञ शुरू किया था, उसका विस्तार देश ने अयोध्या में भी देखा है। देश राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का साक्षी बना है, और भव्य राममंदिर को बनते भी देख रहा है।

8- पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर के विकास में जो बाधायें आ रही थीं, उन्हें पीछे छोडकर अब कश्मीर विकास के नए मार्ग पर बढ़ चुका है। चाहे नॉर्थईस्ट में शांति की बहाली हो, या नॉर्थईस्ट के विकास के लिए उठाए जा रहे कदम, आज देश एकता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

9- अपने भाषण में पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि विपदाओं और चुनौतियों के बीच ही देश ने ऐसे काम किए है जो कभी असंभव मान लिए गये थे। इसी मुश्किल समय में धारा 370 हटने के बाद कश्मीर ने समावेश का एक साल पूरा किया।

10- पीएम ने कहा कि आज भारत कोरोना से उभर भी रहा है और एकजुट होकर आगे भी बढ़ रहा है। ये वैसी ही एकजुटता है जिसकी कल्पना लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने की थी। हमारे कोरोना वारियर्स हमारे पुलिस के अनेक होनहार साथियों ने दूसरों का जीवन बचाने के लिए अपना जीवन दे दिया।।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *