बिजनेस: आज के समय मे हर कोई अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। जब से कोरोना का दौरा आया है लोग अब बिना सोचे समझे अपना इंश्योरेंस करवा रहे हैं। वही अगर आप भी उन लोगो मे से है जिन्हें अपने परिवार के भविष्य की चिंता है और अपना इंश्योरेंस करवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके मतलब की हो सकती है। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की एक ऐसी स्कीम जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
हम बात कर रहे हैं LIC सरल पेंशन योजना (LIC Saral Pension Yojna) की जो एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस योजना में पति पत्नी एक साथ अपना इंश्योरेंस करवा सकते हैं और यह योजना अपने ग्राहकों को काफी लाभ देती है। एलआईसी ने 1 जुलाई से सरल पेंशन योजना को लॉन्च किया है। यह योजना एलआईसी ने अपने निवेशकों की फाइनेंशियल जरुरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की है।
एलआईसी की यह योजना ऐसी है जिंसमे आप एक बार निवेश करके हर महीने पेंशन पा सकते हैं। वही इस पॉलिसी को खरीदने के 6 महीने बाद आप इससे लोन ले सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यमों से खरीद सकते हैं। इस योजना के तरत पॉलिसीहोल्डर को हर महीने 12 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। जानकारी के लिये बता दें न्यूनतम खरीद मूल्य वार्षिकी मोड, चुने गए विकल्प और पॉलिसी लेने वाले की उम्र पर निर्भर करेगा। इसमें अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है। यह योजना 40 वर्ष से 80 वर्ष की आयु के लिए उपलब्ध है।
Leave a Reply