[object Promise]
रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया । बेटी बचाओं-बेटी पढाओं के प्रति लोगो में जन जागरुकता लाये जाने तथा इसे अभियान का रुप देने के लिए जिलाधिकारी अमित किशोर ने कलेक्ट्रेट से जागरुकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जिलाधिकारी श्री किशोर ने कहा कि बेटी बचाओं-बेटी पढाओं सामाजिक संतुलन के लिए अति आवश्यक है। इसके प्रति लोग जागरुक हो, इस उद्देश्य से इस वाहन को आज रवाना किया गया है।
जो जनपद के सभी अंचलों एवं सुदुर गांवों में भ्रमण कर लोगो को जागरुक करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर जिला परिवीक्षा अधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य संबंधित लोग व अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply