कुशीनगर : सावधान साइबर सेल के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में घुसकर कर रही है पुलिस निगरानी 

[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर : अगर आप सोशल मीडिया के आदी हैं और उस पर कमेंट और शेयर करना आपका शगल है तो आप संभल जाएं। आप की तनिक चूंक न सिर्फ आप के लिए बल्कि देश के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है। सैन्य अधिकारियों की अपील के बाद कुशीनगर पुलिस भी सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखे हुए है। अभद्र टिप्पणी,अ फवाह फैलाने वाली पोस्ट, डालने और शेयर करने वालों पर कार्रवाई होना तय हैं।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्टों के खिलाफ कार्रवाई कर यह संदेश दे दिया था कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। वर्तमान में कुशीनगर में हुई दो कार्रवाईयां इसी सख्ती का परिणाम है।
भारत पाक सीमा पर बढ़ रहे तनाव के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस ने खास ध्यान देना शुरू कर दिया है। विंग कमांडर अभयनंदन के पाकिस्तान में पकड़े जाने की फोटो और वीडियो जिस तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसने पुलिस को और सतर्क कर दिया। इस तरह की तस्वीर शेयर या फार्वड न करने की सैन्य अधिकारियों की अपील के बाद कुशीनगर की पुलिस ने उनकी मानिटरिंग शुरू कर दी है। अब अगर आप ने तनिक भी चूक की पुलिस की कार्रवाई तय हैं।
केस एक 
पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने युवक हिंदुस्तान के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी,इस मामले में पुलिस ने न सिर्फ केस दर्ज किया बल्कि उसको लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।
केस दो
कुशीनगर जनपद के ही सेवरही निवासी एक पत्रकार द्वारा ने पाकिस्तान के समर्थन में पाकिस्तानी सेना को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी भी की थी इस मामले में एसडीएम तमकुही ने ऐसे पत्रकार को देशद्रोह मानकर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है ।
कुशीनगर की साइबर सेल के साथ पुलिस कर रही है निगरानी 
अभद्र टिप्पणी और अफवाह फैलाने वाली पोस्टों पर साइबर सेल के साथ ही कुशीनगर पुलिस के वालंटियर भी नजर रखे हुए हैं। यहां बता दें कि एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने थानास्तर पर थानेदार से लगायात अन्य पुलिस कर्मियों ने अपना-अपना ग्रुप बनाया है। इसके अलावा कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में पुलिसवाले हर ग्रुप में घुसकर निगरानी कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *