चेहरे पर लगे होली के पक्के रंग को इन घरेलू नुस्खों से करें साफ

[object Promise]

होली आने में अब सिर्फ दो तीन ही दिन बचे है। होली यानि रंगो का त्यौहार। होली का त्यौहार हो और रंगों की बौछार न हो ऐसा तो हो ही नही सकता लेकिन केमिकल युक्त रंग आपके स्किन को नुकसान पहुंचा देते है। कुछ रंग तो इतने पक्के होते है कि कई कोशिशों के बाद भी 2-3 दिन से पहले साफ नहीं होते।

[object Promise]
indian-women-throwing-colored-holi-powder-5

ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिससे आप होली के पक्के रंग को आसानी से साफ कर सकते है। इससे आपके चेहरे को हार्म भी नहीं होगा होली के रंग आराम से साफ भी हो जाएंगे। तो आइए जानते है होली के पक्के रंग को साफ करने का तरीका।
पक्के रंग साफ करने का घरेलू तरीका
1. बेसन
होली के पक्के रंगों को साफ करने के लिए बेसन में नींबू का रस मिला लें। इसे बाद इसे त्वचा पर अच्छी तरह रगड़े और त्वचा को गुनगुने पानी से साफ करें। इससे पक्का रंग मिनटों में साफ हो जाएगा।
2. खीरे का रस
खीरे का रस निकालने के बाद उसमें 1 चम्मच गुलाब जल और सिरका मिलाएं। इसके बाद इसे स्किन पर रब करें और बाद में गुनगुने पानी से साफ करें। इसे दो बार चेहरा साफ करने पर रंग निकल जाएंगे।
3. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें। यह पेस्ट आपके पक्के रंग को साफ करने के साथ स्किन को भी सॉफ्ट करता है।
4. मूली का रस
मूली के रस में दूध और बेसन मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे स्किन पर मलने के बाद कुछ देर ऐसे ही लगा रहने दें। इसे बाद पानी से इसे साफ कर लें। इससे आपके रंग भी साफ हो जाएंगे और चेहरे पर निखार भी आएगा।
5. दूध और तेल
2 चम्मच तेल और दूध को मिक्स करने के बाद उसमें 1 चम्मच नारियल का तेल और चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। इसे हल्के हाथों के साथ चेहरे पर मसाज करें। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह बिना किसी नुकसान के चेहरे से रंगो को साफ कर देगा।
6. सेब और संतरा
2-3 कप पानी में कटे हुए सेब डालकर गाढ़ा होने तक उबालें। इसके बाद इसमे संतरे का रस मिक्स करके स्किन पर मसाज करें। ऐसा करने से आपका रंग आसानी से निकल जाएगा।

Read More : रंगों के साइड-इफैक्ट से बचना है तो लगाए नैचुरल क्लींसर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *