पराली अथवा अन्य कृषि अपशिष्टों के जलाने पर होगी कड़ी कार्यवाही- जिलाधिकारी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

   सुलतानपुर / जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कहा कि खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी, सम्बन्धित के विरूद्ध अर्थदण्ड के साथ ही वैधानिक कार्यवाही भी की जायेगी।
   उन्होंने कहा कि पराली अथवा अन्य कृषि अपशिष्टों के जलाये जाने के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की रोक-थाम एवं उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध शासन स्तर पर कड़े निर्देश निर्गत किये गये हैं, जिसके अनुसार फसल अवशेष जलाये जाने पर पाॅच हजार रूपये से पन्द्रह हजार रूपये तक अर्थदण्ड लगाये जाने तथा पुनरावृत्ति होने पर एफ0आई0आर0 भी दर्ज कराये जाने का प्राविधान किया गया है।
   जिलाधिकारी ने बताया कि इसकी निगरानी के लिये तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मोबाइल स्क्वायड का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारी शामिल किये गये हैं, जो धान की कटाई से लेकर गेंहूँ की बुआई होने तक लगातार भ्रमण कर निगरानी करेंगे तथा अवशेष जलने की घटनाओं पर उचिक कदम उठायेंगे।
   इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान व सम्बन्धित ग्रामों के लेखपाल यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके गांव में फसल का अवशेष किसी भी दशा में न जलने पाये, साथ ही प्रत्येक राजस्व ग्राम के लिये एक नोडल अधिकारी/कर्मचारी के नियुक्ति भी की जा रही है, जो पूर्णरूप से उत्तरदायी होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *