कई कठिनाइयों से भरा था इन भोजपुरी एक्टर्स का जीवन, इन्होंने दिल्ली में बेचा है लिट्टी चोखा

डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री ने समय के साथ ढेर सारे बदलाव किए हैं। लंबे समय बाद जब फिर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने एक बार फिर से अपने आपको संवारना शुरू किया तो इस इंडस्ट्री से कई ऐसे लोग भी जुड़े है जो मल्टीटेलेंटेड थे।
ये सभी बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही शानदार आवाज के मालिक भी थे। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री आज देश की सबसे ज्यादा दर्शकों वाली दूसरी इंडस्ट्री बन चुकी है। हिंदी के बाद भोजपुरी सिनेमा के पास दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। भोजपुरी के दर्शकों की संख्या 40 करोड़ के पार हो गई है। ऐसे में इस इंडस्ट्री के कलाकारों को भी खूब प्रसिद्धि मिली है और ऐसे में हम भोजपुरी सिनेमा के इस समय के कुछ ऐसे सुपरस्टारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने काफी संघर्ष के बाद इस इंडस्ट्री के पर्दे पर काम कर अपना नाम बनाया है। इन अभिनेताओं ने अपने जीवन में काफी संघर्ष भी किया है और बेहद कठिन हालातों से लड़ते-भिड़ते आज अपना नाम बनाया है। इन अभिनेताओं ने एक समय पर दो वक्त की रोटी पाने के लिए भी खूब संघर्ष करा है।
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी जितने बेहतरीन अभिनेता हैं उतने हीं शानदार सिंगर भी है। आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष करा है और वह बचपन में 10 रुपए के लिए कई किलोमीटर तक भजन गाने भी जाते थे। और जवानी के दिनों में उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा तक बेचा है और आज वह आलीशान जिंदगी जी रहे हैं और उनके पास बंगला, गाड़ी सबकुछ है। 
पवन सिंह
आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे स्टार और सबसे अमीर अभिनेता के तौर पर जाने जाने वाले भोजपुरी सिनेमा पावरस्टार पवन सिंह को आखिर कौन नहीं जानता है। वहीं पवन सिंह के दीवाने करोड़ों की संख्या में लोग हैं और पवन के गाने पूरी दुनिया में बजते भी हैं। वहीं आपको बता दें कि आज कई लग्जरी गाड़ियों से घूमने वाले पवन सिंह एक समय में साईकिल से मंच पर गाना गाने के लिए आते जाते थे। 
रवि किशन 
भोजपुरी सिनेमा ही नहीं देश की लगभग हर भाषा की फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना देने वाले सुपरस्टार रवि किशन का बचपन कई संघर्षों से गुजरा हैं। एक जमाने में उनकी जिंदगी कठिनाइयों से भरी थी, उनके पिताजी पुजारी थे और पूजा के चढ़ावे से उनका परिवार चलता था। रवि किशन ने अभिनय के साथ राजनीति में भी अपना लोहा मनवाया वह आज वह लोकसभा सांसद भी हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ 
भोजपुरी फिल्मों में शानदार अभिनय और अपनी बेहतरीन गायकी के दमपर दर्शकों के दिलों पर राज करनेवाले सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को हर कोई जानता है। निरहुआ ने फिल्मों में जितना नाम किया आजकल राजनीति में भी उनकी चमक लोगों को उतनी ही चमकती दिखाई पड़ रही है। निरहुआ का बचपन भी काफी कठिनाइयों से भरा हुआ है। पर आज निरहुआ आलीशान जिंदगी जी रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *